थानागद्दी। कृषक इंटर कालेज थानागद्दी के मैदान पर चल रहा 25 वीं आल इंडिया आशीष सिंह मेमोरियल ट्रॉफी तीसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। पहले मैच में चंदौली ने मुम्बई को 11 रन से हरा दिया। लेकिन दूसरे मैच में वाराणासी के विरुद्ध उसे 7 विकेट से पराजय झेलनी पड़ी। नॉकआउट पद्धति से खेले जा रहे इस प्रतियोगता में पहला मुकाबला मुंबई और चंदौली के बीच हुआ। चन्दौली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के पतन पर 137 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 19 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर मात्र 126 रन ही बना सकी। इस दौरान चंदौली ने 11 रनों से मैच जीत लिया। चंदौली के संकेत ने 37 रन बनाया और 2 विकेट लिया। दूसरे मुकाबले में चंदौली का सामना वाराणासी से हुआ। चंदौली ने एक बार फिर टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। वाराणसी की घातक गेंदवाजी के सामने चंदौली के सभी विकेट 16 ओवर में ही 76 रन पर ढेर हो गए।विजय लक्ष्य का पीछा करती हुई वाराणसी की टीम ने 13 वे ओवर में ही 3 विकेट खोकर जीत के लिए आवश्यक 77 रन बना लिया। चंदौली पर वाराणसी की धमाकेदार 7 विकेट की जीत से उसका सेमीफाइनल में स्थान पक्का हो गया। वाराणसी के इसरार ने 35 रन बनाया। मंगलवार को प्रतियोगिता का सेमीफइनल मुकाबला, मथुरा, मेरठ, वाराणसी और जौनपुर के बीच खेला जाएगा।कमेंटेटर की भूमिका गिरजा शंकर शर्मा और अंपायर की भूमिका साहब लाल यादव व अनिल श्रीवास्तव ने निभायीं।स्कोरर अशोक सिंह रहे। इस अवसर पर सारनाथ सिंह, प्रवीण सिंह, मनीष सिंह, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।
सुजानगंज ने ट्राफी पर जमाया कब्जा
महराजगंज। क्षेत्र के उदयभानपुर कोल्हुआ में चल रहे चैंपियन रूल आउट क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को फाइनल खेला गया। जिसमें सुजानगंज ने सरसरा को हाकर ट्रांफी पर कब्जा जमा लिया।सुजानगंज की टीम पहले खेलते हुए 8 ओवरो में 84 रन बनाए। जवाब में उतरी सरसरा की टीम मात्र 74 रन पर सिमट गई ।मैन ऑफ द सीरीज अवनीश को मिला।इस दौरान विजेता टीम को धर्मेंद्र सिंह ,शार्दूल सम्राट, राहुल देव सिंह सहित आयोजक टीम राजकुमार सिंह, मोनू विश्वकर्मा, अध्यक्ष अंकित सिंह व उपाध्यक्ष रामा सिंह ने पुरस्कृत किया।