फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी शिफ्ट किए गए तीनों कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती जिले के तीनों कोरोना संक्रमित को गुरुवार की दोपहर बाद वाराणसी के पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडलीय चिकित्सालय में शिफ्ट कर दिया गया। शासन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। तीनों मरीज को एंबुलेंस से चिकित्सा कर्मचारियों की निगरानी में ले जाया गया। उनके आगे का उपचार व देखरेख अब मंडलीय चिकित्सालय में ही होगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए जिला अस्पताल में दस बेड के आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की गई है। इसमें चिकित्सक व कर्मचारियों की 12 सदस्यीय टीम को लगाया गया था। टीम के प्रत्येक सदस्य के लिए पीपीई किट की उपलब्धता और मरीजों की देखरेख में भारी खर्च आ रहा है। यही नहीं कोरोना संक्रमित रखे जाने के चलते अस्पताल में अन्य मरीजों का आना कम हो गया है। इन परिस्थितियों को देखते हुए शासन ने जिलों में मिलने वाले मरीजों को मंडल स्तर पर एक स्थान पर रखकर निगरानी कराने का निर्देश दिया था। पिछले दिनों वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान ही शासन ने इस बारे में जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया था, मगर इसमें सुस्ती बरती जा रही थी। दो दिन पहले मुख्यमंत्री के वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद प्रमुख सचिव ने पत्र जारी कर तत्काल इन मरीजों को मंडलीय चिकित्सालय पहुंचाते हुए शाम तक रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया था। इसके बाद आनन-फानन में दोपहर बाद तीनों मरीजों को एंबुलेंस से वाराणसी भेजवाया गया। बता दें कि जिले में दो अप्रैल को एक बांग्लादेशी नागरिक व रांची निवासी उसके गाइड में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। देवबंद से लौटे छात्र में कोरोना पॉजीटिव की रिपोर्ट बुधवार को आई। इसके पूर्व 23 मार्च को भी शहर के फिरोसेपुर निवासी मो.असहद में कोरोना संक्रमण मिला, मगर जिला अस्पताल में उपचार के बाद तबीयत में सुधार पर उसे होम क्वारंटीन के लिए घर भेज दिया गया।
देवबंद से पहुंचा एक और युवक
शाहगंज। सहारनपुर के देवबंद मदरसे का एक और छात्र गुरुवार को मिला है। वह सुल्तानपुर जिले के सीमावर्ती कादीपुर गांव का निवासी है। उसे सर सैयद इंटर कॉलेज में बने आश्रय स्थल में रखा गया है। पूछताछ में उसने बताया कि दो दिन पूर्व वह सहारनपुर से चला था। अलग-अलग वाहनों से लिफ्ट लेते हुए खेतासराय के रुधौली तक आया और यहां मदरसे में पहुंचा। मदरसे के मौलाना ने छात्र को थाने पहुंचाया, जहां से उसे आश्रय स्थल ले जाया गया। प्रारंभिक स्वास्थ्य परीक्षण के बाद इसकी सूचना कोरोना कंट्रोल रूम में दी गई है। बता दें कि जिले में आए देवबंद के एक छात्र में कोरोना का संक्रमण मिल चुका है। इस कारण वहां से आने वाले अन्य युवकों को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

संदिग्ध युवक को भेजा जिला अस्पताल
मुफ्तीगंज। क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर ओझाइनिया निवासी एक युवक को गुरुवार को प्रारंभिक जांच के बाद कोरोना संदिग्ध मानते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया। युवक 22 मार्च को मुंबई के धारावी से घर आया था। दो दिन पूर्व उसे खांसी, बुखार की शिकायत हुई तो उसने ग्राम प्रधान सुरेश कुमार को सूचना दी। प्रधान ने उसे मुफ्तीगंज सीएचसी पहुंचाया। अधीक्षक डॉ.श्रवण कुमार यादव ने जांच के बाद युवक को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें