मछलीशहर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
सिकरारा । क्षेत्र के मेंहदी स्थित जनता जनार्दन इंटर कालेज पर शुक्रवार को आयोजित मंडल स्तरीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता में वाराणसी के खिलाड़ी छाए रहे। बालक व बालिका दोनों वर्गों में टीमें सर्व विजेता बनी।
बालकों के सीनियर वर्ग में वाराणसी के खिलाड़ियों ने गाजीपुर को एक तरफा मुकाबले में 34-17 से हराया। बालिकाओं के सीनियर वर्ग में भी वाराणसी की टीम ने गाजीपुर की टीम को 43-10 भारी अंतर से हराया। बालिकाओं के सब जूनियर वर्ग में भी वाराणसी की टीम ने गाजीपुर को 28-12 व बालकों के सब जूनियर वर्ग में चंदौली को 29-16 के अंतर से हराकर फाइनल विजेता बना।
बालकों व बालिकाओं के सीनियर वर्ग के सेमी फाइनल मुकाबले में जौनपुर को हराकर वाराणसी व चंदौली को हराकर गाजीपुर फाइनल में पहुंचा। क्रीड़ा सचिव डा. सुबाष सिंह व पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अजय त्रिपाठी व मंडलीय सचिव गोपाल प्रसाद, विद्यालय के प्रबंधक साहब लाल यादव, राज बहादुर सिंह, विक्रमाजीत सिंह ने विजेता टीम को प्रमाण पत्र दिया। निर्णायकों में विजय शंकर राय, त्रिभुवन सिंह, रविचंद यादव, गुलाब यादव, ओम प्रकाश यादव, हृदय नारायण सिंह, मसीहुद्दीन कुरैशी शामिल रहे।