कुश्ती दंगल में दांव आजमाते पहलवान।
- फोटो : jaunpur
प्रसिद्ध दंगल मेला में पहलवानों के ताल से कुकुङीपुर गांव गुज उठाए अखाङे में जौनपुर के गया पहलवान ने बनारस के राकेश कुमार को आसमान दिखायाए दंगल मेला में कई जनपदों व प्रदेश के डेढ सौ पहलवानों ने दांवपेंच व जोर अजमाईश किया। प्रसिद्ध दंगल का उदघाटन समाजसेवी सुभाष चन्द्र यादव व मल्हनी विधानसभा बसपा प्रभारी विवेक यादव ने संयुक्त रूप से पहलवानों का हाथ मिला कर किया। जिले के मोनू कोनिया ने हरियाणा के लखबीर को पटखनी दियाए अजय बनारस ने अनिल गाजीपुर को धूल चटाईए रोहित चन्दौली ने बनारस के बृजेश को चित कियाए देवकृष्ण आजमगढ ने वीरेंद्र मिर्जापुर को जमीन सुघाईए राजबहादुर धर्मापुर ने रिंकू सारनाथए को शिकस्त दीए सुनील धर्मापुर ने जुगनू गाजीपुर की जोङी बराबरी पर छूटीए झांसी के राहुल को एक हाथ के पहलवान रामसिंह जौनपुर ने रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दीए रामानंद चौकियां ने सौरभ पहलवान बनारस को कङे मुकाबले में हराया।
बहादुर सारनाथ ने जौनपुर रोहित को चित कियाए अरविंद धर्मापुर ने बनारस के मुन्ना को धूल चटाईए मोनू जौनपुर ने रिंकू आजमगढ को शिकस्त दीए जिले के समरबहादुर ने मुन्नालाल इलाहाबाद कोए धीरेन्द्र मिर्जापुर पारस भदोही को को आसमान दिखाई। मौके पर चेयरमैन दिनेश टंडन, लालचंद यादव लाले, डा. जितेंद्र यादव, सुरेन्द्र सिंह, रामा, अंजनी सरकार, पारस मौजूद थे। निर्णायक मंडल महादेव सिंह, तेजबहादुर गंगा प्रसाद थे। संचालन भरत अमीन ने किया।