इंटर कालेज मेहंदी के परिसर में आयोजित मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में वाराणसी का दबदबा रहा। बालक, बालिका, जूनियर, सीनियर अलग अलग वर्गों में हुई सभी खिताबों पर वाराणसी की टीमों ने कब्जा जमाया।
बालक सीनियर वर्ग में वाराणसी ने जौनपुर को एकतरफा मुकाबले में 51-2 अंकों के अंतर से पराजित कर प्रतियोहिता जीत ली।
सीनियर बालिका वर्ग में वाराणसी ने चंदौली को 15-5 से हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया। बालक जूनियर वर्ग में वाराणसी ने 36-7 से गाजीपुर को पराजित किया।
जूनियर बालिका वर्ग में वाराणसी ने चंदौली को 24-5 से हराया। प्रतियोगिता का उद्घाटन इंटर कालेज शाहपुर के प्रधानाचार्य सुधाकर उपाध्याय ने फीता काटकर और खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया।
निर्णायक रवि कुमार, सिद्धार्थ यादव, बृजेश जायसवाल, सुरेश कुमार और स्कोरर में रमेश सिंह व सर्वजीत यादव रहे।
मेंहदी इंटर कालेज प्रधानाचार्य नीरज यादव ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। प्रबंधक साहबलाल यादव ने आभार व्यक्त किया।