फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे की दूकान निरस्त करने के लिए हंगामा

Tue, 08 Sep 2015 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजगंज विकास खंड के हिलाली गांव के लोगों ने कोटे की दूकान निरस्त करने की मांग को लेकर सोमवार को तहसील परिसर में हंगामा किया।
विज्ञापन


तहसीलदार मनोज राय को ज्ञापन सौंप कर आरोप लगाया कि 26 मई को दूकान निरस्त की गई थी।  कोटेदार श्याम बहादुर सरोज बनबढ़ किस्म का व्यक्ति है।

ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम पुष्पराज सिंह ने पूर्ति निरीक्षक के जांचोपरांत दूकान को निरस्त कर दिया था। जनौर के कोटेदार महेन्द्र प्रताप सिंह से संबद्ध कर दिया गया है।

 ग्रामीणों का कहना है कि वितरण मेें बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जाती है। कोटेदार श्याम बहादुर के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाए। कोटे की नई दूकान का आवंटन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अगर ऐसा नहीं होता है तो ग्रामीण तहसील परिसर में अनशन के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों में नाजमा, सितारा, रूकसाना, अनवरी बेगम, दूधनाथ, कमलेश, हरीराम, दुर्गावती, अमरनाथ सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें