फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : पुलिस की गाड़ी लेकर करते थे लूट..., युवकों ने पीछा कर एक बदमाश को पकड़ा, तीन भागे; छीने थे 20 हजार

Sat, 14 Dec 2024 09:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

Jaunpur News : जाैनपुर के मड़ियाहूं कोतवाली की पुलिस पकड़े गए बदमाश को अपने साथ ले गई। उससे पूछताछ की जा रही है। उसके तीन साथी गाड़ी से एक-एक कर फरार हो गए। कार के अंदर कई एटीएम कार्ड और कैश मिले हैं।
विज्ञापन
लूटपाट कर इसी कार से फरार हुए थे बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाैनपुर के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के बेलवा बाजार से एटीएम से पैसा निकाल रहे एक अधेड़ से 20 हजार लूट कर भाग रहे कार सवार बदमाशों को ग्रामीणों ने पीछा कर गोला बाजार में पकड़ लिया। वह कार चला रहा था बाकी तीन बदमाश भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

विज्ञापन


बताया जाता है कि क्षेत्र के ककराही गांव निवासी आत्माराम यादव बेलवा बाजार स्थित हिताची एटीएम से 20 हजार रुपये जैसे ही निकाले वहां पहले से खड़ा एक बदमाश उनके हाथ से रुपये और एटीएम कार्ड छीन कर आगे खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार में बैठकर भागने लगा।

विज्ञापन


शोर मचाने पर दुकानदार सचिन दुबे, अमन चौरसिया और सिरताज अली ने बाइक से कार का पीछा किया। बदमाश कार लेकर मड़ियाहूं पहुंच गए। रास्ते में एक बदमाश ददरा बाईपास पर तथा एक हनुमान बिल्डिंग के पास उतर कर भाग गया।

उक्त युवक चोर-चोर का शोर मचाते हुए गोला बाजार में जाकर गाड़ी को रोक लिए। गाड़ी में बैठा एक बदमाश भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। गाड़ी चला रहे एक बदमाश को पीछा कर रहे युवकों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार और बदमाश को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन




कार में पुलिस का लोगो लगा हुआ है। कार का नंबर यूपी 70 सीवाई 3300 है। कार से काफी संख्या में एटीएम कार्ड व फिंगर प्रिंट डिवाइस व अन्य कई सामान बरामद हुए हैं। पुलिस पकड़े गए बदमाश को लेकर थाने चली आई। वहीं फरार अन्य बदमाशों की खोजबीन में लगी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें