फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atul Subhash Case: इधर बंगलुरू पुलिस जौनपुर में, उधर निकिता समेत चार ने हाईकोर्ट में दाखिल की जमानत अर्जी

Sat, 14 Dec 2024 03:11 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की मौत के बाद बंगलूरू पुलिस जौनपुर में साक्ष्य संकलन का प्रयास कर रही है वहीं इस मामले से जुड़े चार आरोपियों ने हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी डाली है।
विज्ञापन
पत्नी निकिता के साथ अतुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू में इंजीनियर अतुल सुभाष ने खुदखुशी कर ली और सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हुई। इस मामले के सामने आने के बाद अब आरोपी ससुराल वालों को गिरफ्तारी का डर सता रहा है। घटना के सामने आने के बाद रात के अंधेरे में फरार होते आरोपियों ने 12 दिंसबर को हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी लगाई है।

विज्ञापन


बताते चलें कि मृतक के भाई विकास ने  9 दिसंबर को बंगलुरु के मराठाहल्ली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में वांछित मृतक की पत्नी निकिता व उसके परिवार के लोगों को थाने में हाजिर होने के लिए नोटिस दिया। बृहस्पतिवार को बंगलुरु पुलिस जौनपुर पहुंची। संभवतः इस बात कि जानकारी निकिता व उसके परिवार को थी। इसे देखते हुए उसी दिन परिवार वालों ने वकील अजय सिंह के माध्यम से हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दी है।

 एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या मामले में उसके छोटे भाई विकास द्वारा उसकी भाभी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, साले अनुराग सिंघानिया व निकिता के ताऊ सुशील सिंघानिया के ऊपर बंगलुरु में मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में जमानत के लिए निकिता व सभी आरोपियों ने इलाहबाद हाईकोर्ट में बृहस्पतिवार को जमानत अर्जी दाखिल की है।
विज्ञापन


घटना के सामने आने के बाद ससुराल वाले फरार हैं और बंगलूरू पुलिस जौनपुर में साक्ष्य संकलन कर रही है। इन सबके बीच 12 दिसंबर को हाईकोर्ट में जमानत के लिए पत्नी निकिता सहित चार अन्य की ओर अर्जी डाली गई है। जानकारी के अनुसार इस अर्जी पर सोमवार को कोई फैसला आ सकता है। अब देखना ये होगा कि इस मामले में कोर्ट का निर्णय क्या होता है?
विज्ञापन







 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें