फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएपी वितरण के दौरान किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर/ मुफ्तीगंज। साधन सहकारी समिति फत्तूपुर में बृहस्पतिवार को किसानों ने डीएपी खाद को लेकर हंगामा किया। इस दौरान सचिव ने खाद वितरण बीच में ही बंद कर दिया।
विज्ञापन

समिति पर दो सौ बोरी डीएपी आई है। डीएपी के वितरण की भनक लगते ही सुबह छह बजे ही किसानों की भीड़ लग गई। किसानों ने अपनी आवश्यकतानुसार डीएपी की मांग कर रहे थे। इस दौरान किसानों व सचिव से तू-तू मैं मैं होने लगी। जिसके बाद वितरण बंद कर दिया गया। एडीओ को आपरेटिव नागेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि 200 बोरी के सापेक्ष 120 का वितरण हो चुका था। पुलिस की व्यवस्था न होने से वितरण नहीं हो सका।
मुफ्तीगंज में साधन सहकारी समितियों पर डीएपी वितरण को लेकर गहमागहमी रही। सुबह से ही किसानों की लंबी लाइन लग गई थी। शहाबुद्दीनपुर, केराकत, धर्मापुर, किरतपुर गोदाम पर किसान महिलाओं को आगे करके पहले खाद लेने में जुटे रहे। शहाबुद्दीन पुर गोदाम के इंचार्ज बब्बन शाह ने बताया कि खाद के लिए लोग मारामारी कर ले रहे है इसलिए पुलिस की देख रेख में खाद वितरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें