फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जच्चा-बच्चा की मौत पर अस्पताल में हंगामा, तोड़फोड़

विज्ञापन
शाहगंज में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद हंगामा करते लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
शाहगंज। आजमगढ़ मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत से गुस्साए परिजनों तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने परिजनों को समझाबुझा कर मामले को शांत कराया। बनारस से आने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

आजमगढ़ के पवई थाने के पलिया माफी गांव निवासी राजन शर्मा ने अपनी पत्नी रूबी (22) शर्मा को बुधवार की शाम प्रसव के लिए आजमगढ़ मार्ग स्थित एक हास्पिटल में भर्ती कराया था। जहां बुधवार की देर रात उसको आपरेशन से बच्ची पैदा हुई। चिकित्सक ने बच्ची की हालत नाजुक देख देर रात वाराणसी रेफर कर दिया। नवजात की वाराणसी में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह मौत हो गई। परिजन नवजात बच्ची का अंतिम संस्कार कर लौटे ही थे कि प्रसूता की भी हालत बिगड़ने लगी। चिकित्सक ने महिला को भी वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी के गैलेक्सी हास्पिटल में इलाज के दौरान शुक्रवार की भोर में प्रसूता की भी मौत हो गई। जच्चा-बच्चा की मौत से आक्रोशित परिजन शुक्रवार की शाम हास्पिटल पहुंचे और तोड़फोड़ करने लगे। अस्पताल में तोड़फोड़ से अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामला शांत कराया। परिजनों का आरोप है कि अस्पतालकर्मी व चिकित्सक की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत हुई। दोनों की हालत बहुत खराब हो जाने के बाद रेफर किया गया। समय से रेफर करने पर उनकी जान बचाई जा सकती थी। अस्पताल पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें