जौनपुर-रायबरेली हाई वे पर सिकरारा थाना के समीप पेड़ से टकराया कन्टेनर।-राहगीर
सिकरारा। जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग पर स्थानीय थाने के पास मंगलवार की देर रात अनियंत्रित कंटेनर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। इसके चपेट में आने से कंटेनर चालक घायल हो गया। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी वीएन प्रताप सिंह ने बताया कंटेनर जौनपुर से मछलीशहर की ओर जा रहा था। सिकरारा थाने के पास पहुंचते ही वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित आम के पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर का अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना चालक के स्टीयरिंग के पास फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वाहन मालिक को हादसे की सूचना दे दी गई है। चालक की पहचान नहीं हो सकी थी।