फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जमीन से कब्जा न हटने पर हंगामा, 3 लोगों ने खुद पर छिड़का डीजल

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती देवी प्रसाद। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। कलक्ट्रेट में बुधवार की दोपहर 12:30 बजे सरोखनपुर निवासी एक परिवार के तीन लोगों ने डीएम से फरियाद करने के बाद जमीन से कब्जा हटाने के लिए हंगामा किया। इसके बाद देवी प्रसाद पटेल (35) ने डीजल पीकर खुद पर छिड़क भी लिया। देवी प्रसाद की पत्नी संतरा देवी (30), बेटी आंचल पटेल (13) ने भी खुद पर डीजल छिड़क लिया। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने सभी को पकड़ कर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका इलाज चल रहा है। देवी प्रसाद का आरोप है कि वे बहुत दिन से अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने सभी लोगों को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। जमीन संबंधी विवाद और पूर्व में की गई शिकायतों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की जांच करके दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें