फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC PCS: जौनपुर में परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों ने किया हंगामा, समय से पहले कॉपी लेने का लगाया आरोप

Sun, 14 May 2023 03:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर के गौराबादशाहपुर के ग्रामोदय इंटर कॉलेज में यूपीपीसीएस अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। प्रशासन और परीक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि केंद्र में परीक्षार्थियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन
छात्रों ने की नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जौनपुर जिले में रविवार को कई केंद्रों पर यूपीपीसीएस परीक्षा आयोजित की गई। गौराबादशाहपुर के ग्रामोदय इंटर कॉलेज में यूपीपीसीएस अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। प्रशासन और परीक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि केंद्र में परीक्षार्थियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। पहली पाली की परीक्षा में पांच मिनट की देरी से प्रश्नपत्र दिया गया और 10 मिनट पहले ही पहले कॉपी ले ली गई। जब विरोध किया गया तो परीक्षा विभाग से जुड़े केंद्र के लोगों ने धमकी दी। एसएचओ पर भी धमकी देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


परीक्षार्थियों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को पत्र लिखकर इस केंद्र की परीक्षा पुनः कराने की मांग की। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने मामले को शांत कराया। जिले के 16 केंद्रों पर पीसीएस की परीक्षा कराई जा रही है। इसमें दोनों पालियों में कुल मिलाकर 32 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें