फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जफराबाद नगर पंचायत में सपा की चली साइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत जफराबाद में अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी का कब्जा हुआ। इन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संदीप कुमार सेठ को 818 मतों से पटखनी देते हुए जीत हासिल की। निवर्तमान चेयरमैन प्रमोद कुमार बरनवाल ने रालोद के हैंडपैंप का साथ छोड़कर बसपा के हाथी की सवारी की थी फिर भी उनको हार का सामना करना पड़ा, वह तीसरे नंबर पर रहे। नगर पंचायत जफराबाद में कुल पांच हजार 619 मत पड़े। यहां पर कुल पांच प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी उम्मे राहिला को दो हजार 418 मत मिले, वह सपा नेता डॉ.सरफराज खान की पत्नी है। इस सीट सपा को आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संदीप कुमार सेठ ने कड़ी टक्कर देते हुए 1600 मत हासिल किया। बसपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार बरनवाल को 1342 वोट प्राप्त हुए। राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस व भाजपा का यहां पर सबसे खराब प्रदर्शन रहा। चौथे नंबर कांग्रेस प्रत्याशी जुलेखा हासमी को 135 वोट, भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ी पूनम को 112 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें