फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में सिपाही की सड़क हादसे में मौत: बाइक से ड्यूटी पर जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल में तोड़ा दम

Sat, 26 Mar 2022 01:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

चंदौली जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना अंतगर्त बलुआ निवासी सिपाही अमित सिंह (38)  जौनपुर जिले के जलालपुर थाना पर तैनात थे। शनिवार सुबह उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जौनपुर जिले में शनिवार सुबह  बाइक से ड्यूटी पर जा रहे सिपाही को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सिपाही ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की पहुंचते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। हादसा जलालपुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर रेहटी गांव के पास सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ।

विज्ञापन


चंदौली जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना अंतगर्त बलुआ निवासी अमित सिंह (38) बाइक से प्रार्थना पत्र की जांच करने के लिए त्रिलोचन महादेव की तरफ जा रहे थे। वह रेहटी गांव के गेट से 100 मीटर पहले पहुंचे थे तभी किसी वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से जा टकराई।

घटना में सिपाही के सिर में गंभीर चोट आई। इधर टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर इंस्पेक्टर विजय शंकर सिंह मौके पर पहुंचे और आननफानन घायल को सीएचसी रेहटी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

जिसके बाद सिपाही को   वाराणसी के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कांस्टेबल अमित सिंह 6 माह पूर्व सरपतहा थाने से ट्रांसफर होकर जलालपुर थाना पर तैनात हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें