फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव: जौनपुर में पहले चरण का मतदान कल, बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टिंयां

Wed, 14 Apr 2021 01:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जौनपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 15 अप्रैल को होगा। जौनपुर के 21 ब्लाकों में 1740 ग्राम पंचायतों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। कुल 5106 बूथों पर मतदान के लिए सारी तैयारी पूरी हो गई है।

विज्ञापन


सभी ब्लॉक मुख्यालयों से बुधवार की मतदान सामग्री देकर पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया। पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने उन्हें निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कड़े निर्देश भी दिए।

यहां प्रधान के 1740, बीडीसी सदस्य के 2027, जिला पंचायत सदस्य के 83 और ग्राम पंचायत सदस्य के 21,544 पद हैं। नामांकन के बाद प्रधान के तीन प्रत्याशियों के निधन के चलते वहां प्रधान पद का चुनाव स्थगित किया गया है। हालांकि अन्य पदों के लिए उन गांवों में भी वोट पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सकुशल मतदान कराने के लिए 24 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है, जिन्हें पूर्व में ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्हें ब्लॉक आवंटित थे। बुधवार की सुबह संबंधित ब्लॉक पर पहुंचने के बाद मतदान केंद्र और बूथ की भी जानकारी दी गई। मतदान सामग्री लेने के बाद तय रुट के वाहन में सवार होकर मतदान कार्मिक दोपहर तक बूथों पर पहुंच गए थे। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट ने बूथों का भ्रमण कर कार्मिकों की उपस्थिति का सत्यापन भी किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें