दलई राम का कहना है कि चुनाव के प्रचार प्रसार के लिए बैनर पोस्टर छपवाने, और प्रपत्र तैयार करने में अबतक बीस हजार से अधिक रुपये खर्च हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को बदलापुर तहसील मुख्यालय पहुंचे दलईराम ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया और अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए वह फफक पड़े।
उन्होंने कहा कि साहब पत्नी का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ तो इस सदमे को वह बर्दाश्त नहीं कर सकेंगे। ग्राम प्रधान बनने का सपना बहुत पुराना है। इस बार मौका चूक गया तो क्या पता मेरी जिंदगी में यह गांव फिर से एससी वर्ग के लिए आरक्षित होगा या नहीं।
एसडीएम कौशलेश कुमार मिश्र ने बताया कि भरथरी गांव निवासी प्रेमा देवी का नाम सूची से कैसे कट गया, इसके लिए बीएलओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित का नाम सूची में शामिल कराने का भरोसा दिया गया है।