फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: संदिग्ध ड्रोन देख ग्रामीणों मची अफरातफरी, लाठी- डंडा लेकर पूरी रात पीछा करते रहे ग्रामीण, ये है पूरा मामला

Fri, 05 Sep 2025 11:01 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले के कई गांवों में संदिग्ध ड्रोन दिखने से लोगों में अफरातफरी मत गई। बुधवार की रातभर लोग लाठी-डंडा लेकर ड्रोन का पीछा करते रहे। 
विज्ञापन
रात में उड़ता ड्रोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के खेतासराय क्षेत्र के कलापुर, बिसवां, अर्जनपुर और टिकरी खुर्द गांवों में बुधवार की रात अचानक संदिग्ध ड्रोन कैमरे उड़ते देख अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने लगभग पांच की संख्या में मंडराते ड्रोन देखे तो घरों से बाहर निकल आए और लाठी-डंडा लेकर उनका पीछा करने लगे। 

विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, रात करीब आठ बजे सबसे पहले कलापुर गांव के ऊपर ड्रोन मंडराते दिखे। इसके बाद यही ड्रोन आसपास के गांवों में भी दिखाई दिए। अंधेरे में उड़ते ड्रोन से दहशत फैल गई और लोग टोली बनाकर बाइक व पैदल देर रात तीन बजे तक गांव की गलियों और खेतों में उनकी तलाश करते रहे।

कलापुर निवासी गिरीश राजभर का कहना है कि रात में ड्रोन का उड़ना सच है, अगर यह सर्वे है तो दिन में होना चाहिए या पहले से सूचना दी जानी चाहिए। वहीं बिसवां के प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद समीर ने कहा कि आधी रात में ड्रोन उड़ा कर भय पैदा करना उचित नहीं है, प्रशासन को संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। ग्रामीणों ने पुलिस से भी संपर्क किया लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन ड्रोन उड़ने की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई। उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से किसी कंपनी द्वारा सर्वे किए जाने की जानकारी सामने आ रही है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Cyber Fraud: ई-चालान का मेसेज भेज खाते से 11 बार में उड़ाए 18 लाख, एपीके फाइल का इस्तेमाल कर रहे जालसाज

विज्ञापन

रात में कई गांवों में ड्रोन उड़ता देखकर ग्रामीण सहमे

क्षेत्र के कई गांवों में ड्रोन उड़ने की अफवाह ने ग्रामीणों और पुलिस को परेशान कर दिया। गांव के लोग रातभर जागकर रखवाली करते रहे। पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान ने बताया कि क्षेत्र के ईशापुर, पट्टीनरेन्द्रपुर, बसौली सलेमपुर, बरौत, चेतरहां समेत अन्य गांवों में रात में संदिग्ध ड्रोन दिखाई देने से लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर रातभर पहरा दिया और ड्रोन कैमरे की तलाश की। पुलिस भी इस मामले में हलकान रही। ग्रामीणों में यह अफवाह फैल गई थी कि चोर ड्रोन की मदद से घरों की सुरागकशी कर चोरी की घटना को अंजाम देने में लगे हुए हैं। अफवाह से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहा। 

अधिकारी ने ग्रामीणों को दी खास जानकारी
पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान ने मामले की जांच की और ग्रामीणों को समझाने के लिए विभागीय ड्रोन का उपयोग किया। उन्होंने ग्रामीणों को ड्रोन और एयर ट्रैफिक के बीच के अंतर के बारे में जानकारी दी। बताया कि ड्रोन कैमरे की उड़ान इतनी ऊंचाई तक नहीं होती है। उन्होंने ग्रामीणों को अफवाहों से बचने और तथ्यों की जांच करने की सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें