जिसके बाद थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने कहा कि यह किसी शरारती तत्व ने गाड़ी पर एक पत्थर फेंक दिया था। पथराव जैसी बात नहीं है।
उधर सपा प्रत्याशी डॉक्टर रागनी ने कहा कि एक दिन पहले ही उन्होंने सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन को पत्र लिखा था। महिला प्रत्याशी होने के कारण नामांकन के बाद ही सुरक्षा प्रदान करवा देना चाहिए था, लेकिन पता नहीं क्यों जिला प्रशासन अभी तक ऐसा नहीं कर रहा है। कहा कि वो अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं।