फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: भैंस नहलाने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, एक-दूसरे को दाैड़ा-दाैड़ाकर मारा; सात के खिलाफ FIR

Thu, 15 May 2025 12:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिलते ही माैके पर तेजीबाजार थाने की पुलिस भी पहुंच गई। सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इससे पहले घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
मारपीट मामले में सात लोगों के खिलाफ एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jaunpur Crime News: जौनपुर के तेजीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को भैंस नहलाने को लेकर विवाद हो गया। गुरुवार को विवाद बढ़ने पर पुलिस ने दोनों पक्षों से सात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर, जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

विज्ञापन




खुशापुर गांव में बुधवार दोपहर भैंस नहलाने के बाद पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। धीरे-धीरे विवाद मारपीट में तब्दील हो गया, जिसमें दोनों पक्षों से दो गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव निवासी दिनमोहम्मद पुत्र बकरीदी अपने भैंस को नहला रहे थे, पानी अगल बगल बह रहा था।
विज्ञापन


इतने में पड़ोसी सहबान एवं रहमालुद्दीन द्वारा पानी बहाने को लेकर दिनमोहम्मद को मना किया गया। इसी बात को लेकर कुछ देर बाद दोनों पक्ष लाठी डंडे लेकर एक दूसरे के उपर टूट पड़े और जमकर मारपीट कर लिया।

विज्ञापन

मची चीख-पुकार

मारपीट में दिनमोहम्मद एवं रहमालुद्दीन घायल हो गए, घायलावस्था में दिनमोहम्मद और रहमालुद्दीन थाने पहुंचकर प्रार्थना दिया, पुलिस ने दोनों पक्षों से सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर, जांच-पड़ताल में जुट गई। वहीं मारपीट की घटना का वीडियो भी वायरल हो गया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में एक पक्ष से सहबान उर्फ सुतुन्नी, साहिल व आसिफ एवं दूसरे पक्ष से खुर्शीद, कुद्दुश, खलील, रुस्तम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और गिरफ्तार कर शांति भंग के आरोप में चलान भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें