फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board top 10 list: यूपी के टॉप 10 में जौनपुर के बच्चों ने फहराया परचम, सात बेटियां भी लिस्ट में शामिल

Tue, 25 Apr 2023 05:10 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी प्रदेश की टॉप-10 सूची में हाईस्कूल में सरस्वती इंटर कॉलेज उचगांव के पियूष सिंह को प्रदेश में चौथी रैंक मिली है। इन्हें 97.50 फीसदी अंक हासिल हुए हैं। इसी तरह वीकेपीबी इंटर कॉलेज सवंसा महराजगंज की जेली मौर्या व ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज सुजानगंज की छात्रा उपाध्याय को छठवीं रैंक मिली है।
विज्ञापन
UP Board top 10 list: श्रेया उपाध्याय को छठवीं रैंक मिली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम मंगलवार की दोपहर में जारी हुआ। रिजल्ट देखकर जौनपुर के मेधावी खुशी से उछल पड़े। इस बार के परीक्षा परिणा में यूपी के टॉप-10 सूची में जौनपुर के कुल 11 होनहार शामिल हैं, जिसमें से सर्वाधिक सात बेटियां हैं। सभी परिजनों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। स्कूलों में भी टॉपरों को बधाई देने का सिलसिला दोपहर से ही शुरू हो गया। टॉप-10 में हाईस्कूल के नौ जबकि इंटर के दो होनहार शामिल हैं। इसबार जिले में हाईस्कूल के 86.70 व इंटर के 70.69 फीसदी बच्चे पास हुए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- UP Board 10th Result 2023 Declared: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट घोषित, टॉप 10 में वाराणसी के नमन गुप्ता
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी प्रदेश की टॉप-10 सूची में हाईस्कूल में सरस्वती इंटर कॉलेज उचगांव के पियूष सिंह को प्रदेश में चौथी रैंक मिली है। इन्हें 97.50 फीसदी अंक हासिल हुए हैं। इसी तरह वीकेपीबी इंटर कॉलेज सवंसा महराजगंज की जेली मौर्या व ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज सुजानगंज की छात्रा उपाध्याय को छठवीं रैंक मिली है। दोनों ने 97.17 फीसदी अंक हासिल किया है। प्रदेश की टॉप-10 सूची में ही आरएएस इंटर कॉलेज रामपुर करंजाकला की सगुन यादव व रामलखन इंटर कॉलेज बेलापुर नौपेड़वा के आदर्श यादव को सातवीं रैंक मिली है। दोनों ने 97 फीसदी अंक हासिल किया है। इसी तरह एमएसआइबी विद्यालय खानापट्टी की महिमा कन्नौजिया व यहीं की विषाखा सिंह ने 96.83 फीसदी अंक हासिल पर प्रदेश में आठवीं रैंक हासिल किया है। हरिहर सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर के नवनीत यादव व वीकेपीबी इंटर कॉलेज सवंसा महराजगंज की अंजली यादव ने 10वीं रैंक हासिल की है। दोनों को 96.50 फीसदी अंक हासिल किया है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में श्रीआरएमपीपी इंटर कॉलेज रामपुर के रवि यादव ने 96 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश की रैंकिंग में आठवीं और आरएएस इंटर कॉलेज रामपुर करंजाकला की मुस्कान यादव ने 95.60 फीसदी अंक हासिल कर 10वीं रैंक हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें