फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: लकड़ी की दुकान में लगी आग, एक लाख से अधिक का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की सब्जी मंडी में सोमवार को अचानक एक लकड़ी की दुकान में आग लग गई। आग की चपेट में आकर दो गुमटियां भी जलकर राख हो गईं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से करीब एक लाख रुपये की क्षति बताई जा रही है।
विज्ञापन

तहसील के पीछे सलाउद्दीन की लकड़ी की दुकान में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। लकड़ी का सारा सामान होने से आग जल्द ही विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान में रखी लकड़ी की साह मोहार, दरवाजा, बेंच, टेबल, तखत सहित लाखों के सामान जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें