फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमएआर शीट पर शुरू यूपी बोर्ड की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शुरू हुई अर्द्ध वार्षिक परीक्षा के दौरान कक्षा 9 में ओएमआर सीट पर परीक्षार्थी उत्तर दे रहे हैं। यह पहला अवसर है जब बोर्ड के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की गई हैं। बोर्ड के निर्देश पर 100 अंक के पूर्णाक में से 20 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्नों का उत्तर ओएमआर सीट पर देना है। इसके अलावा 30 अंक के विस्तृत उत्तरीय प्रश्नो का उत्तर कॉपी पर परीक्षार्थियों द्वारा दिया जाएगा। 30 अंक आंतरिक मूलयांकन के जरिए विद्यार्थियों को मिलेगा। यह व्यवस्था प्रयोग के तौर पर कक्षा 9 में लागू की गई है। इसके बाद अन्य कक्षाओं में भी ओ एमआर सीट का उपयोग प्रतियोगी परीक्षाओं की भांति किया जाएगा। पहली बार इस तरह का प्रश्न हल करते हुए परीक्षार्थियों को दिक्कत का सामना भी करना पड़ रहा है। विद्यालयों में ओएमआर सीट डाटा एंट्री करवाने में शिक्षकों को विद्यार्थियों का सहयोग करते हुए देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें