फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दवा लेने जा रहे पिता-पुत्र को कार ने कुचला, दोनों की मौत, वाहन लेकर चालक भागा; एक ही घर में पहुंचीं दो लाश

Wed, 17 Dec 2025 07:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

UP Accident Today: जाैनपुर जिले में सड़क हादसे के बाद पिता और पुत्र की माैत हो गई। सूचना पाकर पहुंची खुटहन पुलिस ने दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, आरोपी चालक कार लेकर भाग निकला था।
विज्ञापन
हादसे के बाद बिलखतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के बिशुनपुर वाया लोनियापट्टी मार्ग के सुइथाखुर्द नहर पुलिया के पास बुधवार को कार की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। पुत्र सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था।

विज्ञापन


सरपतहां थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी सुनील गौतम (40) खुटहन विकास खंड के छताईंकला गांव में सफाई कर्मचारी है। बुधवार को वह ड्यूटी से खाली होकर घर पहुंच बीमार पिता हरी लाल (65) को इलाज हेतु बाइक से शाहगंज ले जा रहा था। 

बिशुनपुर चौराहे से लगभग दो किमी आगे नहर पुलिया के पास पहुंचा था कि सामने से तेज गति से आ रही एक कार की चपेट में आ गया। हेलमेट न पहने होने के चलते दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। टक्कर मारने के बाद चालक कार सहित मौके से भाग गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएससी भेजवाया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें