फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली विकास की पोटली : सदर में 3.29 करोड़ की 2 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास

विज्ञापन
परियोजनाओं का शुभारंभ करते राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव। भाजपा
विज्ञापन
जौनपुर। खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं सदर विधायक गिरीश चंद्र यादव ने सोमवार को सुबह विधानसभा के नगरीय क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

भंडारी शीतला चौकिया मार्ग से लखनपुर होते हुए रेलवे क्रॉसिंग तक मार्ग का चौड़ीकरण कार्य 3.17 करोड़ की लागत से तथा मोहल्ला मियांपुर में रणजीत सिंह के मकान से टोले मौर्या होते हुए राम लखन बिंद के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य 12.36 लाख की लागत से किया जाएगा। दोनों कार्यों की कुल अनुमानित लागत 3.29 करोड़ है। मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने जौनपुर को विकास के नए आयाम दिए हैं।
आज जिस सड़क का शिलान्यास हुआ है, वो केवल ईंट-गिट्टी नहीं है, ये किसान की मंडी तक पहुंच, छात्र की स्कूल-कॉलेज तक पहुंच और बीमार की अस्पताल तक पहुंच का रास्ता है।
विज्ञापन

बनारस सड़क जगदीशपुर व प्रयागराज सड़क नईगंज पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण प्रारंभ हो चुका है। शाहगंज सड़क लखनपुर पर डबल रेलवे ओवरब्रिज का कार्य भी शीघ्र शुरू होगा। इससे जौनपुर की कनेक्टिविटी वाराणसी, प्रयागराज और लखनऊ से और मजबूत होगी। गोमती नदी पर कलीचाबाद, प्यारेपुर सहित 3 पक्के सेतु, केंद्रीय विद्यालय, रिंग सड़क, गोमती घाटों का सौंदर्यीकरण और खेल के मैदानों का निर्माण जौनपुर को नई पहचान दे रहे हैं।
पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के प्रयासों से जौनपुर सदर विधानसभा में लगभग 10,000 करोड़ के विकास कार्य पूर्ण हुए हैं। इस मौके पर जिला महामंत्री अजय सिंह, प्रदीप तिवारी, नंदलाल यादव, सुभाष सिंह, डॉ. पीके संतोषी, आशीष गुप्ता, विकास शर्मा, कमलेश निषाद, विपिन सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें