फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अराजक तत्वों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा, 6 घंटे चक्काजाम, एंबुलेंस और स्कूली बसें घंटों फंसीं

विज्ञापन
आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के बाद खुज्झी-जौनपुर मार्ग पर चक्काजाम करते लोग। संवाद 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी केराकत (जौनपुर)। केराकत थानाक्षेत्र के बकुलिया गांव में बुधवार देर रात अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह जब ग्रामीणों ने प्रतिमा स्थल का ताला टूटा और मूर्ति खंडित देखी, तो पूरे इलाके में तनाव फैल गया। दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने खुज्जी-जौनपुर मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। इस प्रदर्शन के कारण एंबुलेंस और स्कूली वाहन घंटों फंसे रहे, जिससे मरीजों और बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। मामले की गंभीरता देखते हुए एएसपी आयुष कुमार श्रीवास्तव और सीओ अजीत कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। करीब 6 घंटे की जद्दोजहद और नई प्रतिमा लगवाने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। जाम के दौरान सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। घटना की सूचना मिलते ही सपा विधायक तूफानी सरोज, दीपचंद राम और संजय सरोज ने मौके पर पहुंचकर घटना की निंदा की। पुलिस ने अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें