फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बिना मान्यता वाले विद्यालय बंद हों, डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ ठुकराई गुट जिले में बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की है। मंगलवार को प्रतिनिधि मंडल प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह के नेतृत्व में डीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपा। प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह ने बताया कि विद्यालय संचालन के लिए शासन स्तर से मानकों की जांच करने के बाद ही मान्यता प्रदान की जाती है। चयन आयोग एवं विद्यालय प्रशासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए योग्य शिक्षकों की नियुक्ति की जाती है। बिना मान्यता प्राप्त विद्यालयों में मानकों की अनदेखी करते हुए अप्रशिक्षित शिक्षकों को अल्प वेतन पर रख लिया जाता है। अभिभावकों को प्रभावित करके छात्रों का पंजीयन कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसके चलते मान्यता प्राप्त और वित्तपोषित विद्यालयों में छात्र संख्या घटती जा रही है। प्रदेश मंत्री डा-प्रमोद कुमार श्रीवास्तव एवं जिलाध्यक्ष तेरस यादव ने गर्मी और तपन को देखते हुए डीएम को पत्रक सौंप कर विद्यालय का समय कम करने का आग्रह किया। डीएम ने संगठन को आश्वस्त किया कि दोनों समस्याओं का समाधान शीघ्र ही किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में उपाध्यक्ष बद्रीनाथ सिंह, विद्यागोपाल मिश्र व अन्य शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें