सिरकोनी। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को तीन सूत्री मांगों के लिए ब्लाक परिसर में प्रदर्शन किया। हाथ पर काली पट्टी बांधकर काम किया। जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि तीन सूत्रीय मांगो एनपीएस, यूपीएस का विरोध , निजीकरण का विरोध व चतुर्थ श्रेणी भर्ती बहाली के लिए 5 दिवसीय विरोध प्रदर्शन चल रहा है। बुधवार को काली पट्टी बांधकर काम किया गया। जनपद शाखा की बैठक शिवकुमार यादव की अध्यक्षता में कृषि भवन सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जनपद के कई विभागों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने प्रतिभाग़ किया। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की समस्याएं, पद के अनुरूप कार्य, समयानुसार एसीपी का निर्धारण, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को 10 किलो पन्नी बीनने से मुक्ति, चिकित्सा प्रतिभूति का लाभ दिलाए जाने आदि पर विचार विमर्श किया गया। शिवकुमार यादव ने कहा कि हम संगठन की रक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं। इस अवसर पर संजय कुमार चौधरी, समरनाथ यादव, शम्स तबरेज खान, राकेश कुमार सिंह, दीपक दुबे, शंकर दयाल सिंह, राकेश कुमार यादव, अनामिका सिंह, अजय लाल मौर्य, संतोष कुमार गौड़ आदि मौजूद रहे। संचालन ओमकार सिंह एवं राम आसरे यादव ने किया। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की समस्याओं पर चर्चा : नगर के कृषि भवन सभागार में बुधवार को उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ जनपद शाखा की बैठक जिलाध्यक्ष शिवकुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला मंत्री ओमकार सिंह एवं राम आसरे यादव जिला उपाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में जनपद के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की समस्याएं यथा पद के अनुरूप कार्य, समयानुसार एसीपी का निर्धारण, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को 10 किलो पन्नी बिनने से मुक्ति, समयानुसार चिकित्सा प्रतिभूति का लाभ दिलाए जाने आदि बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। जिला अध्यक्ष शिवकुमार यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ समस्त विभागों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का संगठन है, जनपद के किसी भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की समस्या के लिए हम सदैव तत्पर हैं। उनके हक और मान सम्मान लिए हम सदैव संघर्ष करते रहेंगे। इस मौके पर संजय कुमार चौधरी, समरनाथ यादव, शम्स तबरेज खान, राकेश कुमार सिंह, दीपक दुबे, शंकर दयाल सिंह, राकेश कुमार यादव, मदनचंद यादव, जयहिंद सिंह, जितेंद्र यादव आदि लोग रहे।