फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देगा उन्नति ग्रीन कैफे : मंंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत महिलाओं के आर्थिक सशक्ती करण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकास भवन परिसर में उन्नति ग्रीन कैफे का शुभारंभ जनपद के प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि कैफे समूह की महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तीकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन

उन्होंने स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल देखे। कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान कैफे की व्यवस्थाओं का देखा तथा समूह की महिलाओं से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की। इस मौके पर संसद राज्यसभा सीमा द्विवेदी, विधायक मडियाहूं डॉ. आरके पटेल, पूर्व गृह राज्यमंत्री महाराष्ट्र कृपाशंकर सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, अजीत प्रजापति, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मनोरमा मौर्या, डीएण सैमुअल पॉल एन, सीडीओ, डीसी एनआरएलएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें