फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में स्टार्टअप और नवाचार की असीमित संभावनाएं: प्रो. वंदना सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में विश्वविद्यालय के इन्क्यूबेशन केंद्र के तत्वावधान में एक दिवसीय स्टार्टअप इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कर रहीं कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि पूर्वांचल की माटी में उद्योग पनपने की असीमित संभावनाएं है। यहां के छात्र देश-विदेश में विभिन्न संस्थाओं में उच्चस्थ पद पर आसीन होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

उन्हें नवाचार एवं स्टार्टअप के लिए उचित माहौल दिया जाए। पूर्वांचल विश्वविद्यालय का इन्क्यूबेशन केंद्र इस जिम्मेदारी को उठाने के लिए कृत संकल्पित है। विशिष्ट अतिथि प्रो. बीबी तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों में कार्यरत शिक्षक एवं विश्वविद्यालय की सभी सुविधाएं इन्क्यूबेटीज के लिए उपलब्ध हैं, वे जब चाहें इनका उपयोग कर सकते हैं । कार्यक्रम के प्रारम्भ में इनक्यूबेशन सेंटर के कार्यकारी निदेशक प्रो. अविनाश पाथर्डीकर ने विषय प्रवर्तन करते हुए पूर्वांचल क्षेत्र की विशेषता, उपलब्ध अवसरों पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कहा कि यह केंद्र नवोन्मेषी विचारों एवं स्टार्टअप को खड़ा करने के लिए उचित माहौल प्रदान करने के लिए तैयार है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय इनक्यूबेशन सेंटर से जुडे इनक्यूबेटी शेखर आनन्द, आकाश सिंह, लीगल सपोर्ट के लिए मिस्टर प्रोफ़ेशनल के निदेशक सुनील जायसवाल तथा राफ़्ट एंड रिवर्स के निदेशक श्री न्रिपेन भट्ट ने अपने विचार रखे। प्रो. रजनीश भास्कर ने धन्यवाद ज्ञापन किया। संचालन अभिनव श्रीवास्तव ने किया गया । इस अवसर पर प्रो. मानस पांडेय, प्रो. वंदना राय, प्रो. बीडी शर्मा, डॉ. अमित वत्स, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. अमरेन्द्र सिंह, डॉ. रसिकेश, डॉ. सुशील कुमार आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें