फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला अज्ञात वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के मतरी मथुरा गांव के समीप बृहस्पतिवार को नहर में एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

उक्त गांव के नया पुरवा निवासी ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार सुबह शारदा सहायक नहर के रजवाहे में एक शव पानी में बहते देखा। जिसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। शव देखने से 70 साल से अधिक का लग रहा था। उसके शरीर पर कहीं चोट या अन्य किसी तरह के निशान नहीं था। वह धोती पहना था। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अवनीश रॉय ने बताया कि देखने से लग रहा है कि मृतक शौच के बाद पानी लेने के दौरान नहर में फिसल कर चला गया होगा। डूबने से उसकी मौत हुई है। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें