मीरगंज। थाना क्षेत्र स्थित सेमरी डिहवा निवासी अनिकेत (12) पुत्र राजेश कुमार मौर्य को रविवार दोपहर दो बजे अज्ञात बाइक सवार उठा ले गए। अनहोनी की आशंका से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जंघई से मुंगराबादशाहपुर मार्ग पर दोपहर में अनिकेत टहल रहा था। इस दौरान अज्ञात दो बाइक सवार उसे बाइक पर बैठाकर उठा ले गए। मामले की जानकारी परिजनों ने थानाध्यक्ष मीरगंज उदय प्रताप सिंह को दी। पुलिस ने जंघई रेलवे स्टेशन व आसपास के बाजार में खोज बीन की लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह का कहना है कि गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करके खोजबीन जारी है। व्हाट्सएप ग्रुप पर सभी सूचना प्रसारित कर दी गई है।