लोग आसपास खडे़ वाहनों को हटाने में जुट गए। खबर मिलने पर दमकल भी मौके पर पहुंच गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से कुछ हरे शीशम व नीम के पेड़ झुलस गए।
स्वामी विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय और कैफी संचार भवन के पीछे खाली मैदान है। इस मैदान में शीशम, नीम के कुछ पेड़ और घासफूस है। शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे अचानक आग की लपटें उठने लगीं और धुआं निकलने लगा।
पुस्तकालय के पास काफी लोगों के वाहन खड़े थे। आग लगने की जानकारी होते ही परिसर में अफरातफरी मच गई। लाइब्रेरी की तरफ आग की तरफ आग बढ़ते देख सभी के हाथ पांव फूलने लगे। लोग वाहनों को हटाने में जुट गए। आनन फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही दमकल भी मौके पर पहुंच गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से एक दर्जन से अधिक शीशम और नीम के पेड़ झुलस गए। अगलगी का कारण पता नहीं चल सका।