करंजाकला। पूर्वांचल विश्वविद्यालय का 25वां दीक्षांत समारोह 10 दिसंबर को आयोजित होगा। दीक्षांत समारोह के लिए विवि परिसर स्थित आडिटोरियम को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। दीक्षांत समारोह में 500 लोगों को बैठने की व्यवस्था की जा रही है। तैयारी के समितियों का गठन कर उन्हें जिम्मेदारी सौंप दी गई है। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य खुद तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने दीक्षांत समारोह के लिए गठित समितियों की ओर से अब तक की गईं तैयारियों की समीक्षा की। समितियों के अध्यक्षों व सदस्यों से पूरी जानकारी ली। इस दौरान समितियों को सभी जिम्मेदारियां पूरी करने के लिए समय भी निर्धारित कर दिया गया। समीक्षा बैठक के दौरान कुलसचिव महेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. वंदना राय आदि मौजूद रहे।