फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे पलटा, चालक व खलासी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार को दोपहर लगभग एक बजे बक्शा थाना क्षेत्र के डीह जहांनिया मोड़ के पास अनियंत्रित ट्रक सड़क के किनारे पलट गया। जिससे चालक व खलासी घायल हो गए। घायलों को आस-पास के लोगों ने ट्रक से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची बक्शा पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

डीह जहांनिया मोड़ के पास स्थित बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर ट्रक बालू उतार कर मछलीशहर की ओर जा रहा था। अचानक सामने से आ रही रोडवेज बस को तेजी से आते देख ट्रक चालक घबरा गया और स्टियरिंग दाहिनी ओर काट लिया। बारिश के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पटरी पर पलट गया। आस-पास के लोग पहुंच कर घायल चालक व खलासी को गाड़ी से बाहर निकाले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें