फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बेकाबू ट्रक ने मारा धक्का, बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 20 May 2025 04:03 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

बेकाबू ट्रक के धक्के से दो युवकों की मौत हो गई और एक बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवकों की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के फोरलेन हाइवे स्थित फत्तूपुर गांव में मंगलवार की अपराह्न ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया।

विज्ञापन


सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के साढ़ापुर निवासी हौशिला गौतम का 18 वर्षीय पुत्र संतोष , पड़ोसी  18 वर्षीय अंशू पुत्र अखिलेश व रिश्तेदार  18 वर्षीय रोशन पुत्र अमरजीत गौतम निवासी नचरौला आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ के साथ पल्सर बाइक से बदलापुर आए थे।

जहां वापस लौटते समय उक्त स्थल पर ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे संतोष व रोशन की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि अंशू घायल हो गया। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें