फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अनियंत्रित ट्रक मकान से टकराने के बाद विद्यालय भवन से भिड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर बिथार गांव में शुक्रवार की रात एक अनियंत्रित ट्रक हाईवे किनारे एक मकान से टकराते हुए कंपोजिट विद्यालय बिथार के भवन से जाकर भिड़ गया। इससे मकान का अगला हिस्सा व विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह विद्यालय पहुंची प्रधानाध्यापिका विद्योत्तमा उपाध्याय ने इसकी सूचना पुलिस को देने के साथ ही धर्मापुर के बीईओ व बीएसए को दिया। ट्रक आजमगढ़ से जौनपुर की तरफ जा रहा था। चालक को झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे शैलेन्द्र यादव के मकान से टकराने के बाद विद्यालय भवन से टकरा गया। संयोग अच्छा था कि मकान खाली था। इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्त ने बताया कि तहरीर मिली कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें