फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सौगातों से भरे रहे बीते 15 दिन, मिलीं 10952.17 करोड़ की 300 से ज्यादा परियोजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मार्च का महीना जौनपुर के लिए सौगातों से भरा रहा है। बीते एक मार्च से लेकर अब तक जिले को 10952.17 करोड़ रुपये की सौगात मिल चुकी है। इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सबसे अधिक दस हजार करोड़ रुपये की सौगात और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 899 करोड़ रुपये की 256 परियोजनाओं की सौगात दी है।
विज्ञापन

जौनपुर में बीते 15 दिनों में सड़कें, प्राथमिक विद्यालय, धार्मिक स्थल, राशन की दुकानें, कलेक्ट्रेट भवन आदि के जीर्णोद्धार व नवनिर्माण के लिए बजट मिला है। इसके बाद से जिले के विकास को गति मिली है। अब तक सबसे बड़ी सौगात केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दी है। केंद्रीय मंत्री ने जिले को जोड़ने वाले कई राज्यमार्ग और फाेरलेन सड़कें दी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते 9 मार्च को भी पर्यटन स्थल, धार्मिक स्थल, सड़क आदि से लेकर 899 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान दोनों ही नेताओं ने जनसभा भी की थी। इसके बाद प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री व विधानसभा सदर के विधायक गिरीश चंद्र यादव ने भी जिले के खिलाड़ियों को सौगातें दी। बीते 15 मार्च को ही उन्होंने 28.87 करोड़ रुपये से स्वीमिंग पूल, सिंथेटिक रनिंग ट्रैक व बहुद्देशीय हॉल का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें