ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई वृद्ध की मौत के बाद मछलीशहर कोतवाली के पास जुटे ग्रामीण।
- फोटो : JAUNPUR
मछलीशहर। बिना हेलमेट का गाड़ी चला कर रहे एक अधेड़ को बेकाबू ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हेलमेट न होने की वजह से उसके सिर में गंभीर चोट आई। उसने ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
कोतवाली क्षेत्र के करौरा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार एक रिश्तेदार के यहां से वापस घर से लौट रहा था। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। पंवारा थाना क्षेत्र के रामपुर हरगिज गांव निवासी चंद्रेश यादव (56) बृहस्पतिवार की सुबह बरसठी थाना क्षेत्र के कदनापुर गांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर से बाइक से लौट रहे थे। कुंवरपुर-बंधवा मार्ग पर करौरा गांव के पास वह तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे कोतवाल विजय कुमार चौरसिया ने शव को कब्जे में ले लिया और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन भी मछलीशहर कोतवाली पहुंच गए। कोतवाल ने बताया कि ट्रैक्टर को भी कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों से तहरीर लेकर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।