फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: सड़क किनारे दौड़ लगा रहे किशोर को बेकाबू पिकअप ने कुचला, मौत

Fri, 15 May 2020 08:35 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन

जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुर्तजाबाद खड़हर डगरा के पास शुक्रवार की भोर में दौड़ लगाते समय पिकअप की चपेट में आने से किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


ग्राम मुर्तजाबाद दलित बस्ती निवासी प्रेमचंद राम का पुत्र सत्यम (15) गांव के अन्य लड़कों के साथ केराकत-जौनपुर मार्ग पर दौड़ लगा रहा था। इसी दौरान वह तेज गति से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मुफ्तीगंज चौकी प्रभारी कमलेश कन्नौजिया मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें