फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गहने लेकर प्रेमी के साथ भागी पत्नी, पति को फोन कर बोली- अब कभी नहीं लौटूंगी

Mon, 01 Aug 2022 09:43 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर

सार

जौनपुर जिले के जलालपुर क्षेत्र के एक गांव की एक महिला एक लाख से अधिक का गहने व नगदी के साथ शनिवार को घर से भाग गई। काफी खोजबीन के बाद रविवार को पति को पता चला की वह अपने प्रेमी के साथ गई है।
विज्ञापन
प्रेमी के साथ भागी पत्नी - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के जलालपुर क्षेत्र के एक गांव की एक महिला एक लाख से अधिक का गहने व नगदी के साथ शनिवार को घर से भाग गई। काफी खोजबीन के बाद रविवार को पति को पता चला की वह अपने प्रेमी के साथ गई है।
विज्ञापन


किसी तरह फोन पर संपर्क किया तो पत्नी ने दो टूट कह दिया कि मैं अब प्रेमी के साथ रहूंगी। कभी नहीं लौटूंगी।  जलालपुर क्षेत्र के निवासी एक गांव निवासी युवक प्राइवेट कंपनी में एरिया मैनेजर के पोस्ट पर तैनात है। उसने सात साल पहले शादी वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से किया था।

पति को पहले से था शक

शादी के कई साल कोई संतान नहीं हुआ था। इसी बीच उसके पत्नी का अपने ननिहाल के एक युवक से मोबाइल पर बातचीत करते पति को शक हुआ। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। आरोप है कि समझाने के बाद वो प्रेमी से बातचीत करती थी।

इसी बात को लेकर दो साल पहले मारपीट कर पत्नी को मायके पहुंचा दिया था। करीब चार माह पहले पंचायत के बाद दोनों एक साथ रहने लगे थे। लेकिन, कुछ दिनों बाद ही उसका प्रेमी बाजार में आकर मुलाकात करता था।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पति को हुई तो दोनों के बीच फिर तकरार हो गई और आए दिन पति और पत्नी में झगड़ा होने लगा। इसी बीच शनिवार को पत्नी अपने प्रेमी के साथ मौका पाकर चली गई। पति का आरोप है कि रविवार को किसी तरह जब फोन पर उसे संपर्क किया तो वो बोली अब मैं अपने प्रेमी के साथ ही रहूंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें