फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक की चपेट में आने से मामा-भांजे की मौत, मां-बेटी घायल..

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज-शाहगंज मार्ग पर महराजगंज थाना क्षेत्र के भटपुरा नहर के पास सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार मैजिक की चपेट में आने से मोपेड सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। हादसे में मां-बेटी भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। महराजगंज पीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मैजिक का चालक फरार हो गया है। पुलिस ने मैजिक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले के करौंदी कला थाने के देवराजपुर गांव निवासी बबिता गुप्ता (32) अपनी बेटी परी (5), बेटे अहम (6) को लेकर भाई निलेश (25) के साथ अपने मायके मछलीशहर थाना क्षेत्र के घघरिया गांव जा रही थीं। चारो लोग मोपेड पर सवार थे। रास्ते में प्रयागराज-शाहगंज मार्ग पर भटपुरा नहर के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही मैजिक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर के बाद मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। मोपेड सवार उसके नीचे आ गए। आसपास के लोगों ने मैजिक के नीचे दबे मोपेड सवारों को बाहर निकाला। निलेश और अहम की मौके पर ही मौत हो गई थी। बबिता और परी को भी गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें महराजगंज सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मैजिक को कब्जे में ले लिया। मैजिक पर भैंस और पड़िया लदी थी। उन्हें भी चोट आई है। थाना प्रभारी संतोष राय का कहना है कि मैजिक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें