फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। जौनपुर-प्रतापगढ़ मार्ग पर थाना क्षेत्र के गौरैयाडीह गांव के पास बेेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। घंटों बाद शव की पहचान कर पुलिस ने सूचना परिजनों को दी। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के बलीपुर गोसाईंपुर निवासी विजय चंद (35) पुत्र राजाराम व भतीजा गोलू (18) पुत्र लालचंद बाइक से किसी काम के लिए मुंगराबादशाहपुर आए थे। बाइक पर पीछे घरेलू गैस सिलेंडर भी लदा था। देर शाम घर लौटते समय गौरैयाडीह गांव स्थित एक स्कूल के पास ब्रेकर पर बाइक असंतुलित हो गई। बाइक सवार चाचा-भतीजा सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रही सीमेंटेड सीट लदी ट्रक के पिछले पहिये की चपेट में दोनों आ गए। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। काफी देर तक शव की पहचान के लिए पुलिस परेशान रही। घंटों बाद मोबाइल से परिजनों का नंबर मिला और पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें