फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की विदाई न होने पर फूफा ने किया मासूम का अपहरण, आरोपी की मां गिरफ्तार

Mon, 12 Oct 2020 12:10 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डेडारपुर में पत्नी की विदाई न होने से नाराज फूफा ने एक साल की भतीजी का अपहरण कर लिया। पुलिस ने 36 घंटे के अंदर मासूम को बरामद कर लिया। अपहरण के आरोपी युवक की मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फरार है। 

विज्ञापन


डेडारपुर गांव निवासी सोनू वनवासी का एक वर्षीय पुत्र शनिवार को लापता हो गया। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच अनजान नंबर से बेटे के अपहरण की सूचना मिली।

सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने छानबीन शुरू की तो मासूम सुरेेरी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कोठिया में करिया वनवासी के घर पाया गया। पुलिस ने उसे मुक्त कराते हुए करिया की पत्नी रमावती को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसके बेटे संदीप की शादी सोनू की बहन से हुई है।
विज्ञापन


ससुराल वाले उसकी विदाई नहीं कर रहे। उन पर दबाव बनाने के लिए ही बेटे ने बच्चे का अपहरण किया था। कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि रमावती को पूछताछ के बाद संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है। आरोपी पुत्र की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें