फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्लंबरिंग का काम खत्म करके घर लौट रहे चाचा-भतीजा हादसे में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 731 के पूरामुकुंद तिराहे पर सोमवार की रात में बस की चपेट में आकर बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल हो गए। लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया सलेखनपट्टी गांव निवासी माता प्रसाद यादव (45) और उनका भतीजा सुमित यादव (22) प्लंबरिंग का काम करते हैं। वे काम खत्म करके घर जा रहे थे। पूरामुकुंद तिराहे के पास अज्ञात बस की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे के बाद बस लेकर चालक भाग गया। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें