फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वसम्मति से 22.50 करोड़ का बजट हुआ पास

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। शाहगंज ब्लाक के सोंधी स्थित कार्यालय के सभागार में शनिवार को ब्लाक प्रमुख मंजू सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई, जिसमें आगामी सत्र के लिए 22 करोड़ 50 लाख बजट पास हुआ।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रमेश चंद्रा ने स्वास्थ्य एवं टीकाकरण के बारे में बताया। पशु चिकित्साधिकारी डा. विपिन कुमार ने पशुपालन और विभाग में चल रही योजनाओं की जानकारी दी। इसके अलावा, बाल विकास पुष्टाहार, पेयजल, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा कार्ययोजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन समेत अन्य पर चर्चा हुई, जिसके बाद क्षेत्र पंचायत के ढाई करोड़ और मनरेगा के 20 करोड़ का बजट पास किया गया। इस दौरान कुल 22 करोड़ 50 लाख के बजट पर मुहर लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें