फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पत्नी की मौत का गम नहीं झेल सका युवक, उसी की साड़ी से फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह पहले मुंबई में पत्नी ने की थी खुदकुशी, गमगीन सूरज ने घर लौटकर खत्म की अपनी जीवनलीला
विज्ञापन

सिरकोनी। जफराबाद थानाक्षेत्र के बैजाबाद गांव में मंगलवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अपनी पत्नी की मौत के सदमे से जूझ रहे 30 वर्षीय युवक सूरज चौहान ने घर में लगे पंखे से पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह कमरे में शव लटकता देख परिजन हैरत में पड़ गए।

सूरज की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी और वह पत्नी के साथ मुंबई में रहकर कमाता था। दो महीने पहले उसकी पत्नी ने अज्ञात कारणों से मुंबई में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी। पत्नी के अंतिम संस्कार के बाद से सूरज काफी परेशान और गुमसुम रहने लगा था और मुंबई से अपने पैतृक गांव बैजाबाद लौट आया था।
विज्ञापन

सोमवार की रात सूरज खाना खाकर अपने कमरे में सोने गया था। सुबह जब वह देर तक नहीं उठा तो परिजनों ने कमरा खोला। अंदर का मंजर देख सबकी रूह कांप गई। सूरज का शव उसकी पत्नी की साड़ी के सहारे फंदे से लटक रहा था। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि पता चला है कि युवक पत्नी की मौत के बाद से गहरे मानसिक तनाव में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नशे में कहता था कि पत्नी की आत्मा कर रही परेशान
परिजनों के मुताबिक सूरज पत्नी की मौत के बाद से परेशान रहता था। वह शराब भी ज्यादा पीने लगा था। अक्सर शराब पीकर कहता था कि उसकी पत्नी की आत्मा उसे परेशान कर रही है। सूरज अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें