फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उकनी हादसा : जांच अभियान में सात स्कूली वाहन मिले अनफिट, किया चालान

विज्ञापन
खेतासराय में स्कूली वाहनो को जांच करती ट्रैफिक पुलिस। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
खेतासराय। अनफिट स्कूल वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान सात स्कूली वाहन अनफिट पाए गए। जिनका चालान किया गया। जांच के दौरान टीम ने परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र समेत अन्य कागजातों की जांच की गई। यातायात निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि स्कूल संचालकों और वाहन चालकों को वाहनों के सभी जरूरी दस्तावेज दुरुस्त रखने के साथ चालकों को निर्धारित वर्दी में रहने और वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखने के निर्देश दिए गए। वाहनों में सीसीटीवी कैमरा और स्पीड गवर्नर समेत सुरक्षा संबंधी जरूरी उपकरण सुनिश्चित करने को कहा गया। जांच के दौरान सात वाहनों के कागजात अपूर्ण पाए जाने पर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें