फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 21वें कुलपति होंगे प्रो. राकेश कुमार सिंह

विज्ञापन
संशोधित-पूर्वाचल विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह। स्वयं
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह होंगे। कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 17 अगस्त को आदेश पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन साल के लिए की गई है। वे विश्वविद्यालय के 21वें कुलपति होंगे। नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी महिला तकनीकी विश्वविद्यालय में वे सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। प्रो. राकेश कुमार सिंह शोधकर्ता एवं उच्च शिक्षा प्रशासक हैं। उन्होंने अपने लंबे कार्यकाल के दौरान अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। जिनमें कुलसचिव, अधिष्ठाता (योजना एवं विकास), अधिष्ठाता (परीक्षा कार्य), अधिष्ठाता (छात्र कल्याण) तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष जैसे प्रमुख पद शामिल हैं। उन्होंने इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी आईजीआईटी को आईजीडीटीयूडब्ल्यू के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने भारत सरकार के सूचना सुरक्षा शिक्षा एवं जागरूकता (आईएसईए) कार्यक्रम के तहत साइबर सुरक्षा एवं साइबर फॉरेंसिक्स के विषयगत क्षेत्र में 2 करोड़ से ज्यादा परिव्यय वाली प्रमुख शोध परियोजनाओं का नेतृत्व किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें