फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजी के स्थाई शिक्षक बनेंगे शोध निर्देशक

Fri, 21 Jul 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जुड़े वित्तपोषित कालेजों में तैनात यूजी के नियमित शिक्षक भी अब शोध करा सकेंगे। कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने यूजी शिक्षकों को शोध निर्देशक बनाने के लिए हरी झंडी दे दी। कुलपति के इस आदेश से शिक्षकों को काफी लाभ मिलेगा। शिक्षकों की लंबे समय से चल रही मांगों का विवि प्रशासन ने पूरा कर दिया है।
विज्ञापन

टीडी कालेज के बीएड़ विभाग में डा. समर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षकों की मांग पूरी होने पर खुशी जताई। शिक्षकों की मांग को कुलपति ने पूरा कर दिया। जो शिक्षक संघ के लिए बड़ी जीत है। वित्तपोषित कालेजों में तैनात नियमित शिक्षकों का विवि के इस आदेश का लाभ मिलेगा। विवि के  इस पहल की शिक्षक संघ ने सराहना की। बैठक में संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव प्रकाश सिंह, डा. अजय कुमार दुबे, डा. आलोक सिंह, डा. कपिल देव सिंह, डा. अजय सिंह, डा. ओपी सिंह, डा. दिग्विजय सिंह, डा. रजनीश सिंह, डा. पीपी सिंह अािद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें